ठंड से ठिठुर रहे लोग परेशानी. अलाव पर सरकारी आदेश बेअसर

Updated at : 13 Dec 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड से ठिठुर रहे लोग परेशानी. अलाव पर सरकारी आदेश बेअसर

डीएम के आदेश की हो रही खानापूर्ति निजी स्तर पर लोग जला रहे विभिन्न क्षेत्रों में अलाव मोतिहारी : जिले में ठंड का कहर जारी है. तापमान में आयी गिरावट ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी है. एक तरफ पछुआ हवा का झोंका व दूसरा कुहासा का व्यापक असर आम जन पर पड़ रहा […]

विज्ञापन

डीएम के आदेश की हो रही खानापूर्ति

निजी स्तर पर लोग जला रहे विभिन्न क्षेत्रों में अलाव
मोतिहारी : जिले में ठंड का कहर जारी है. तापमान में आयी गिरावट ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी है. एक तरफ पछुआ हवा का झोंका व दूसरा कुहासा का व्यापक असर आम जन पर पड़ रहा है. ऐसी हालत में ठंड से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई तो की गयी लेकिन तमाम कार्रवाई कागजों में ही सिमट कर रह गयी है. बताते चलें कि ठंड से बचाव के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों व अंचलाधिकारियों को डीएम द्वारा सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने का निर्देश दिया था. लेकिन अब तक उसका अनुपालन नहीं हो सका. निजी स्तर पर लोग अलाव जलाकर अपनी जिंदगी को सुरक्षित कर रहे हैं.
छह बजते ही बंद हो जा रहीं दुकानें: ठंड का व्यापक असर बाजारों व प्रतिष्ठानों पर दिख रहा है. छह बजने के साथ ही अधिकतर दुकानें बंद हो जा रही हैं और सड़कों पर सन्नाटा सा दिख रहा है. शहर के मेनरोड, छतौनी चौक, बलुआ चौक आदि इलाकों में अधिकतर दुकानें बंद पायी गयी.
ठंड से मौत पर मिलता है डेढ़ लाख : ठंड से मौत होने पर आपदा विभाग की ओर से आश्रित को एक लाख 50 हजार रुपये देने का प्रावधान है. अब तक ठंड से इजराइल मियां नामक एक व्यक्ति की मौत ठंड से हुई है. लेकिन अभी तक मृतक के आश्रितों को कोई लाभ आपदा द्वारा नहीं दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन