कोटवा में लगेगा डेयरी प्लांट, खर्च होंगे 36 करोड़

मोतिहारी : शहर से सटे कोटवा में एक लाख लीटर क्षमता वाले डेयरी प्लांट की स्थापना होगी. इस पर करीब 36 करोड़ खर्च होंगे. केंद्र, राज्य व संबंधित डेयरी के सहयोग से निर्मित होने वाले इस प्लांट के लिए केंद्र से करीब 10 करोड़ रुपये कम्फेड को प्राप्त हो गया है. पूर्वी और पश्चिमी चंपारण […]
मोतिहारी : शहर से सटे कोटवा में एक लाख लीटर क्षमता वाले डेयरी प्लांट की स्थापना होगी. इस पर करीब 36 करोड़ खर्च होंगे. केंद्र, राज्य व संबंधित डेयरी के सहयोग से निर्मित होने वाले इस प्लांट के लिए केंद्र से करीब 10 करोड़ रुपये कम्फेड को प्राप्त हो गया है. पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के अलावा गोपालगंज को भी कोटवा डेयरी प्लांट से दूध की आपूर्ति की जायेगी. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन से पांच एकड़ जमीन की मांग की गयी थी,
इसमें कोटवा एनएच किनारे करीब चार एकड़ जमीन उपलब्ध हुई है. जमीन मिलने के दो वर्ष के अंदर डेयरी प्लांट से लोगों को दूध की आपूर्ति आरंभ कर दी जायेगी. इधर अपर समाहर्ता अरशद अली ने बताया कि विभागीय प्रक्रिया पूरी कर डेयरी को जमीन दी जायेगी तो अभी प्रक्रिया में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




