शहर में स्थिति हो रही सामान्य, गांवों में दिक्कत

Updated at : 22 Nov 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में स्थिति हो रही सामान्य, गांवों में दिक्कत

परेशानी. नोटबंदी के बाद बेैंक व डाक घरों में अब भी कतार, गांवों में नहीं मिल रहा पैसा, सब्जियां सस्ती आम लोगों के साथ बैंककर्मियों ने ली राहत की सांस लेकिन कई एटीएम बंद होने से लोग रहे परेशान चंपारण में 62 करोड़ रूपये का हुआ एक्सचेंज मोतिहारी : बैंक खुलने के साथ ही जिले […]

विज्ञापन

परेशानी. नोटबंदी के बाद बेैंक व डाक घरों में अब भी कतार, गांवों में नहीं मिल रहा पैसा, सब्जियां सस्ती

आम लोगों के साथ बैंककर्मियों ने ली राहत की सांस
लेकिन कई एटीएम बंद होने से लोग रहे परेशान
चंपारण में 62 करोड़ रूपये का हुआ एक्सचेंज
मोतिहारी : बैंक खुलने के साथ ही जिले के लगभग सभी बैंकों में स्थिति सामान्य होने लगी है. कहीं काफी भीड़ रहा तो कहीं सामान्य ढंग से कार्यकलाप हुआ. कमोवेश यही स्थिति एटीएम पर भी देखने को मिली. लोग सामान्य दिन की तरह पैसे निकालते रहे तो कोई पैसा का एक्सचेंज भी किये. रविवार को बंदी के बाद सोमवार को जिले के भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा ग्रामीण बैंकों में कहीं-कहीं भीड़ नजर आयी तो कहीं सामान्य स्थिति नजर आयी.
शहर के भारतीय स्टेट बैंक मेन ब्रांच, बाजाार ब्रांच, कृषि विकास शाखा, बापूधाम ब्रांच में भीड़ रही, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक लुठहां एवं बाजार ब्रांच में स्थिति सामान्य रही. लोग बिना हो हल्ला के पैसे निकालते रहे तथा नये रूपयों का एक्सचेंज करते रहे. इसके अतिरिक्त एक्सीस बैंक, आईसीआईसीआई, देना बैंक, आंध्रा बैंक अन्य बैंकों में सामान्य से भी कम भीड़ नजर आयी. उसी तरह ग्रामीण बैंकों में भी नजर आयी. पीएनबी बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक कृष्ण शरण मिश्र ने बताया कि अभी तक 6000 लोगों के रूपयों का एक्सचेंज किया जा चुका है. पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण जिला मिलाकर कुल 62 करोड़ रूपया का वितरण किया गया है.
कहीं एटीएम बंद तो कहीं लंबी कतार
शहर के कचहरी चौक, छतौनी चौक, बाजार ब्रांच एवं नगर थाना के समीप एटीएम पर भीड़ रही. जबकि लुठहां सेंट्रल बैंक के एटीएम, एक्सीस बैंक एटीएम, शरण कम्पलेक्स के एटीएम तथा आईसीआईसी के एटीएम बंद रहे. इधर लीड बैंक के मैनेजर आरएन भारती ने बताया कि सभी बैंकों के बीच पैसों का एक्सचेंज हुआ. कुछ ने पैसे नहीं डाले होंगे या कहीं तकनीकी कारणों से एटीएम बंद रहे होंगे. उन्होंने कहा कि अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन