लाठी से मार महिला का कंधा तोड़ा
Updated at : 21 Nov 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : कोटवा थाना के गढवा गांव में बच्ची देवी को घायल कर उसके घर में लूटपाट की गयी. घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है. घटना का कारण बच्चों के बीच झगड़ा बताया जा रहा है. घायल बच्ची देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसने नगर थाना […]
विज्ञापन
मोतिहारी : कोटवा थाना के गढवा गांव में बच्ची देवी को घायल कर उसके घर में लूटपाट की गयी. घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है. घटना का कारण बच्चों के बीच झगड़ा बताया जा रहा है. घायल बच्ची देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसने नगर थाना में आवेदन देकर बताया है कि दरवाजे पर उसके बच्चे व पड़ोसी मनीष ठाकुर का बच्चा आग ताप रहा था. दोनों के बीच झगड़ा हुआ. इसको लेकर मनीष उसके बच्चे को पिटने लगा.
मना करने पर मनीष ठाकुर,शारदा देवी, कलावती देवी व परिवार के अन्य लोग लाठी-डंडा से मार दाहिना कंधा तोड़ दिया,उसके बाद घर में घुस लूटपाट की. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




