पीपराकोठी से लूटा गया दाना लदा ट्रक हाजीपुर से बरामद

Updated at : 21 Nov 2016 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
पीपराकोठी से लूटा गया दाना लदा ट्रक हाजीपुर से बरामद

मोतिहारी : पीपराकोठी से लूटा गया दाना लदा ट्रक हाजीपुर से बरामद कर लिया गया. जिला एसआइटी टीम व हाजीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर औद्योगिक थाना क्षेत्र से ट्रक को रविवार की शाम रिकवर किया. सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत ने ट्रक रिकवरी की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि ट्रक खाली है. […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पीपराकोठी से लूटा गया दाना लदा ट्रक हाजीपुर से बरामद कर लिया गया. जिला एसआइटी टीम व हाजीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर औद्योगिक थाना क्षेत्र से ट्रक को रविवार की शाम रिकवर किया. सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत ने ट्रक रिकवरी की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि ट्रक खाली है. उसपर लदा दाना व ट्रक लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बताते चले कि 11 नवंबर की सुबह अपराधियों ने दाना लदे ट्रक के नंबर एचआर58बी/0630 के चालक व खलासी को बंधक बना ट्रक लूट लिया था. उक्त ट्रक पानी पथ से दाना लेकर नेपाल जा रहा था.

अपराधियों ने चालक व खलासी को हाथ-पैर बांध मोतीपुर में सड़क किनारे फेंक दिया था.

छापेमारी में एसआइटी टीम में शामिल प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश रंजन कुमार व हाजीपुर के औद्योगिक थानाा की पुलिस शामिल थी. यहां बताते चले कि इसी ट्रक लूटकांड में थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार को एसपी जितेंद्र राणा ने तत्काल प्रभार से निलंबित कर दिया था.
उनपर कांड के उद्भेदन में लापरवाही बरतने का आरोप लगा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन