नोट बदलवाने व िनकालने में अपनाये जा रहे कई हथकंडे
Updated at : 16 Nov 2016 2:41 AM (IST)
विज्ञापन

नोटबंदी. सोने के सिक्के व बिस्कुट की लोग कर रहे खरीदारी नोट बदलवाने में नौकर व कर्मचारियों का िलया जा रहा सहारा मोतिहारी : 500 और 1000 के नोट पर पाबंदी के बाद शहर से लेकर देहात तक लोग परेशान हैं. सूदखोर लोग रिश्तेदारों के नाम रुपये जमा करवा रहे हैं तो कई लोग सोने […]
विज्ञापन
नोटबंदी. सोने के सिक्के व बिस्कुट की लोग कर रहे खरीदारी
नोट बदलवाने में नौकर व कर्मचारियों का िलया जा रहा सहारा
मोतिहारी : 500 और 1000 के नोट पर पाबंदी के बाद शहर से लेकर देहात तक लोग परेशान हैं. सूदखोर लोग रिश्तेदारों के नाम रुपये जमा करवा रहे हैं तो कई लोग सोने के सिक्के, बिस्कुट आदि में निवेश कर रहे हैं. वह भी दुकानदारों के रेट के अनुसार न कि बाजार मूल्य पर. शहर में यह चर्चा भी है कि सोने का दर प्रति 10 ग्राम करीब 32 हजार है. निर्धारित दर नये नोट के लिए है. अगर कोई पुराने 500 व 1000 के नोट पर सोना लेना चाह रहे हैं तो उनके लिए प्रति 10 ग्राम 40 हजार यानि प्रति दस ग्राम आठ हजार अधिक.
यह धंधा कुछेक लोगों द्वारा किया जा रहा है. सूत्रों पर विश्वास करें तो आठ से नौ नवंबर के बीच करोड़ों का स्वर्ण व्यवसाय हुआ है. पूंजीपति, नेता व अधिक रुपये रखनेवाले लोग अपने नौकर व कर्मचारियों को नोट बदलवाने व खाता में जमा करवाने के काम में लगा दिये हैं. बैंक अधिकारी भी मानते है कि नोट बदलवाने वालों की भीड़ में आम आदमी से ज्यादा दूसरे का नोट बदलवाने वाले दिख रहे है.
एक आइडी पर एक ही बार बदलें नोट : एक पहचान पत्र पर बार-बार नोट बदलने वालों को भविष्य में परेशानी हो सकती है. बैंक अधिकारी की मानें तो पत्र नंबर ऑनलाइन इंट्री की जा रही है.
ऐसे में यदि एक ही पहचान पत्र पर निर्धारित अवधि में दो या दो से अधिक बार नोट बदलने के मामले सामने आये तो संभव है वैसे पहचान पर व्यक्ति के खिलाफ कारवाई की जाये.
पूरे मामले में बैंक चौकस : पूरे मामले पर बैंक की नजर है. कई एजेंसियों द्वारा भी इस मामले पर मॉनीटरिंग की खबर है. पैसा जमा करनेवालों के एकाउंट हिस्ट्री से लेकर उसके आर्थिक स्थिति पर नजर रखी जा रही है. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है.
चांदमारी चौक स्थित एसबीआइ की एटीएम के खुलने के इंतजार में खड़े लोग ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




