फर्जी शिक्षकों का मामला कई माह से जांच में
Updated at : 16 Nov 2016 2:39 AM (IST)
विज्ञापन

वरीय व कनीय शिक्षकों के बीच प्रभार का द्वंद्व डायट में फर्जी आवेदक शिक्षकों पर नहीं हुई कार्रवाई जिले की पहली महिला डीइओ बनी वर्षा मोतिहारी : जिला की शिक्षा व्यवस्था की बागडोर विभाग द्वारा वर्षा सहाय के हाथ में सौंपी गयी है. जिले की शिक्षा विभाग के इतिहास में वर्षा सहाय पहली महिला प्रभारी […]
विज्ञापन
वरीय व कनीय शिक्षकों के बीच प्रभार का द्वंद्व
डायट में फर्जी आवेदक शिक्षकों पर नहीं हुई कार्रवाई
जिले की पहली महिला डीइओ बनी वर्षा
मोतिहारी : जिला की शिक्षा व्यवस्था की बागडोर विभाग द्वारा वर्षा सहाय के हाथ में सौंपी गयी है. जिले की शिक्षा विभाग के इतिहास में वर्षा सहाय पहली महिला प्रभारी डीइओ बनने का गौरव प्राप्त किया है. प्रभारी डीइओ वर्षा सहायक अब माध्यमिक शिक्षा व साक्षरता के साथ-साथ प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी भी हैं.
नई डीइओ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. जिले के शिक्षकों का अक्तूबर माह तक मानदेय भुगतान किया जाना राहत की बात है पर फर्जी प्रमाण पत्र पर कार्यरत टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक मामले में अब तक निर्णय नहीं हो सका है, जबकि इस मामले में लगभग 141 शिक्षकों का वेतन डीपीओ स्थापना के द्वारा प्रमाण पत्र जांच के बाद बंद किया गया है. पूर्व प्रभारी डीइओ जयचंद श्रीवास्तव के द्वारा एक सप्ताह के अंदर इन शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कहीं गयी थी. यही स्थिति विशेष शिक्षक नियुक्ति के तहत चिह्नित किये गाये शिक्षकों की भी है. फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई भी चुनौती है.
ढाई माह में तीन डीइओ बदले: तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार सहजानंद का निलंबन दो सितंबर को हुआ. इसके बाद विभाग द्वारा जिला एमडीएम प्रभारी जयचंद श्रीवास्तव प्रभारी को डीइओ के रूप में योगदान दिलाया गया. इसके बाद विभाग द्वारा 14 नवंबर को वर्षा सहाय को प्रभारी डीइओ बनाया गया है. हालांकि डीइओ व डीपीओ कार्यालय में चर्चा होती रही कि अगर कुमार सहजानंद को निलंबन के बाद यदि वर्षा सहाय वरीय हैं तो जयचंद्र श्रीवास्तव को प्रभार क्यों दिया गया. क्या वर्षा सहाय कनीय व वरीय शिक्षकों के प्रभार द्वंद्व और कार्यालय में कर्मियों के बीच गुटबंदी को निपटा पायेंगे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




