पर्याप्त मात्रा में नोट नहीं मिलने से बढ़ी समस्या, निराश लौट रहे लोग

Updated at : 15 Nov 2016 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
पर्याप्त मात्रा में नोट नहीं मिलने से बढ़ी समस्या, निराश लौट रहे लोग

परेशानी. नोट बदलने व जमा कराने के लिए उमड़ रही उपभोक्ताओं की भीड़ 500 व 1000 रुपये के नोट लेकर भटकने को विवश हैं लोग भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से नहीं मिल रहा पर्याप्त मात्रा में नोट मोतिहारी : प्रधान डाक घर में कैश लेने के लिए उपभोक्ताओं की काफी संख्या में भीड़ […]

विज्ञापन

परेशानी. नोट बदलने व जमा कराने के लिए उमड़ रही उपभोक्ताओं की भीड़

500 व 1000 रुपये के नोट लेकर भटकने को विवश हैं लोग
भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से नहीं मिल रहा पर्याप्त मात्रा में नोट
मोतिहारी : प्रधान डाक घर में कैश लेने के लिए उपभोक्ताओं की काफी संख्या में भीड़ उमड़ रही है. लोग 500 रुपये व 1000 रुपये के नोट लेकर इधर-उधर भटकने को विवश हैं. परंतु भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से पर्याप्त मात्रा में नोट नहीं मिल पाने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है. तथा उपभोक्ताओं के कैश का एक्सचेंज नहीं हो पा रहा है. इस संबंध में पूछने पर प्रधान डाक घर के पोस्ट मास्टर मदन सिंह ने बताया कि माननीय प्रधान मंत्री के नोट संबंधी निर्णय के बाद काफी तादाद में ग्राहकों की भीड़ इकठ्ठी हो रही है. परंतु नया नोट उपलब्ध नहीं होने के कारण कामकाज में काफी दिक्कत पहुंच रही है.
श्री सिंह ने बताया कि यदि समयानुसार विभाग को नोट उपलब्ध हो जाय तो किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही होगी. वही दूर -दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे ग्राहक मच्छर गांवा निवासी अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री का निर्णय स्वागत योग्य है. भले ही पहले हमलोगों को परेशानी हो रही है, धीरे-धीरे सारी स्थिति सामान्य हो जायेगी. चकिया स्थित मेदन सिरिसिया के जयनारायण सिंह उर्फ बाबू साहेब ने बताया कि पोस्ट ऑफिस के हम खाताधारी है यहां कैश नही रहने के कारण कठिनाई हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन