बेटे की मौत की खबर से मां बदहवास, तीन भाइयों में था बड़ा

Updated at : 15 Nov 2016 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे की मौत की खबर से मां बदहवास, तीन भाइयों में था बड़ा

संपत्ति विवाद में हमला, तीन घायल मोतिहारी : कोटवा के अहिरौलिया गांव में सम्पत्ति विवाद में नवल किशोर शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया. उसे लाठी-डंडा से मार अधमरू कर दिया. बचाने आयी उसकी पत्नी व पुत्री के साथ भी मारपीट की गयी. घायल नवल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया […]

विज्ञापन

संपत्ति विवाद में हमला, तीन घायल

मोतिहारी : कोटवा के अहिरौलिया गांव में सम्पत्ति विवाद में नवल किशोर शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया. उसे लाठी-डंडा से मार अधमरू कर दिया. बचाने आयी उसकी पत्नी व पुत्री के साथ भी मारपीट की गयी. घायल नवल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन बताया है कि कदम चौक स्थित पेट्रोल पंप काम करने जा रहा था. जैसे ही घर से बाहर निकला कि ब्रजेश शर्मा व राजेश शर्मा आकर गाली गलौज करते हुए कहा कि अपनी सम्पत्ति हमारे लड़का के नाम कर दो. विरोध करने पर जान मारने की नीयत से हमला कर दिया. लाठी से प्रहार का बांया हाथ तोड़ दिया. पुलिस कैंप प्रभारी राम उदय शर्मा ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा.
तीन को फरसे से मार किया घायल : मोतिहारी ़ मुफस्सिल थाना अंतर्गत ढेकहा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर वीरेंद्र प्रसाद, उसकी पत्नी हिरामती देवी व पुत्री मनीषा कुमारी को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर वीरेंद्र प्रसाद ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान राजदेव पडि़त, लालबाबू पडि़त, भरोस पडि़त, वीरा पडि़त, रामाधार पडि़त, ओमप्रकाश पडि़त सहित 10-15 अज्ञात लोगों ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर फरसा से मार घायल कर दिया.
पत्नी के गले से मंगलसूत्र व पुत्री के गले से सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी राम उदय शर्मा ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन