जुआ के लिए रुपये नहीं दिये तो पत्नी का गला रेता

Updated at : 23 Oct 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
जुआ के लिए रुपये नहीं दिये तो पत्नी का गला रेता

शाहपुर पटोरी : पटोरी थाना क्षेत्र के शिउरा गांव में शुक्रवार की रात मो़ आजाद ने अपनी पत्नी मुख्तरी खातून (42) की फसुली से गला रेतकर जख्मी कर दिया. गंभीर हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना के वक्त मुख्तरी व उसके […]

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी : पटोरी थाना क्षेत्र के शिउरा गांव में शुक्रवार की रात मो़ आजाद ने अपनी पत्नी मुख्तरी खातून (42) की फसुली से गला रेतकर जख्मी कर दिया. गंभीर हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

घटना के वक्त मुख्तरी व उसके पुत्र के शोर मचाने पर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मो़ आजाद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. दारोगा शिवराम दास व कन्हैया रविदास ने मो आजाद को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. मामले में मुख्तरी के बयान पर पटोरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पत्नी जुआ खेलने के लिए रुपये देने से इनकार करने पर पति ने इस घटना को अंजाम दिया.पुलिस को दिये आवेदन में

जुआ के लिए
पीड़िता
ने कहा है कि मो़ आजाद पूरे दिन ताड़ी का सेवन व जुआ खेलता है. शुक्रवार की रात आजाद ने अपनी पत्नी से जुआ खेलने के लिए पैसा मांगा. पत्नी के इनकार करने पर वह आक्रोशित हो गया और घर में रखे हुए फसुली से उसकी गर्दन रेत दी. मुख्तरी के शोर मचाने पर उसका बेटा मौके पर पहुंचा और उसने भी शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया. ग्रामीणों ने आरोपित पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
पटोरी के शिउरा गांव
में हुई घटना
अस्पताल में इलाजरत महिला.
पत्नी को गंभीर अवस्था में पीएमसीएच किया गया रेफर
ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़
कर किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन