जिले के सभी प्रतिष्ठानों व मॉलों की होगी जांच

मोतिहारी : शहर सहित जिले में संचालित प्रतिष्ठानों व मॉलों की जांच होगी. इस बाबत श्रम संसाधन विभाग के जिला नियोजन कार्यालय ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसकी सूची प्रखंडवार तैयार की जा रही है.प्रतिष्ठानों व मॉलों में कर्मचारियों की बहाली की प्रकिया क्या है और उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया है […]
मोतिहारी : शहर सहित जिले में संचालित प्रतिष्ठानों व मॉलों की जांच होगी. इस बाबत श्रम संसाधन विभाग के जिला नियोजन कार्यालय ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसकी सूची प्रखंडवार तैयार की जा रही है.प्रतिष्ठानों व मॉलों में कर्मचारियों की बहाली की प्रकिया क्या है और उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया है या नहीं
इसकी गहनता से जांच होगी.इसकी जानकारी देते हुए गुरुवार को जिला नियोजन कार्यालय के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसके लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है और सूची तैयार की जा रही है.मोतिहारी शहर में करीब आधा दर्जन मॉल चल रहे हैं जबकि चार सौ के करीब बड़ी व छोटी प्रतिष्ठानें चल रही हैं जहां बड़ी संख्या में लोग काम करते हैं. इसी तरह जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी कई नामी प्रतिष्ठनें चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




