बतरौलिया में पत्नी को फरसा से मारा, पति गिरफ्तार :

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बतरौलिया गांव में मुन्ना सहनी ने फरसा से मार पत्नी ऋषिमुनी देवी को घायल कर दिया. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद सूचना मिलते ही बतरौलिया पहंुच मुन्ना सहनी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं घायल ऋषिमुनी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना को लेकर ऋषिमुनी देवी ने पति […]
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बतरौलिया गांव में मुन्ना सहनी ने फरसा से मार पत्नी ऋषिमुनी देवी को घायल कर दिया. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद सूचना मिलते ही बतरौलिया पहंुच मुन्ना सहनी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं घायल ऋषिमुनी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना को लेकर ऋषिमुनी देवी ने पति मुन्ना सहनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
उसने पुलिस को बताया है कि मुन्ना सहनी की पहली शादी इंदू देवी के साथ हुई थी. वह दस वर्ष पहले घर छोड़ भाग गयी. उसके बाद मुन्ना से दूसरी शादी की. शादी के दो वर्ष बाद इंदू देवी वापस लौट आयी. उसके आने के बाद से मुन्ना दूसरी पत्नी को प्रताडि़त करने लगा. बच्चों की पढाई व घर का खर्ज मांगने पर मारपीट करता था. मंगलवार की शाम राशन के लिए पैसा मांगी तो फरसा से मार घायल कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




