कोटवा में डायन का आरोप लगा दो महिलाओं को पीटा
Updated at : 20 Sep 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध करने पर परिजनों के साथ भी की मारपीट कररिया व पोखरा की घटना, अस्पताल में भर्ती मोतिहारी : कोटवा के कररिया व पोखरा गांव में डायन का आरोप लगा दो महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया. विरोध करने पर उनके परिजनों के साथ भी मारपीट की गयी. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल […]
विज्ञापन
विरोध करने पर परिजनों के साथ भी की मारपीट
कररिया व पोखरा की घटना, अस्पताल में भर्ती
मोतिहारी : कोटवा के कररिया व पोखरा गांव में डायन का आरोप लगा दो महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया. विरोध करने पर उनके परिजनों के साथ भी मारपीट की गयी. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. कररिया गांव की पीडि़ता ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर ग्रामीण सरयुग राम, निभा कुमारी, विभा देवी, प्रमोद राम, प्रभु राम,चमेली देवी व सुनैना देवी को आरोपित किया है. उसने आरोप लगाया है कि सरयुग राम के पुत्र कुमोद राम बीमार था. इसको लेकर उक्त सभी आरोपी दरवाजे पर पहंुच डायन का आरोप लगा गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर महिला सहित उसके पुत्र सोनू कुमार व रोहित कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया.
वहीं पोखरा की पीडि़ता ने पुलिस को बताया है कि ग्रामीण रामाशीष महतो, बड़ेलाल महतो, जयमती देवी, मंतोष महतो, उमलाल महतो व जियालाल महतो दरवाजे पर पहंुच डायन का आरोप लगा गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर पीडि़ता सहित उसके देवर रावण महतो, देयादीन राजमती देवी व ललिता देवी को मारपीट कर घायल कर दिया. पीडि़ता को मैल पिलाने का भी प्रयास किया. घर में घुसकर पेटी तोड़ 20 हजार नकद व करीब पांच हजार का कीमती समान चोरी करने का आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




