दूसरी शादी रचानेवाले पति को तीन साल की सजा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : षष्टम अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कमलेश चंद्र मिश्रा ने पति द्वारा दूसरी शादी रचाने के एक मामले की सुनवाई करते हुए पति को दोषी पाया है. न्यायाधीश श्री मिश्रा ने दोषी करार पति को तीन वर्षों की सश्रम कारावास सहित दस हजार रुपया जुर्माना भरने का आदेश दिया है. गौरतलब हो कि लखौरा […]
विज्ञापन
मोतिहारी : षष्टम अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कमलेश चंद्र मिश्रा ने पति द्वारा दूसरी शादी रचाने के एक मामले की सुनवाई करते हुए पति को दोषी पाया है.
न्यायाधीश श्री मिश्रा ने दोषी करार पति को तीन वर्षों की सश्रम कारावास सहित दस हजार रुपया जुर्माना भरने का आदेश दिया है. गौरतलब हो कि लखौरा थाना के बिचला टोला निवासी प्रभुनाथ प्रसाद ने चार दिसंबर 1997 को अपनी पहली पत्नी के रहते विजयी गांव के घोड़ासहन निवासी फुलकुमारी देवी से दूसरी शादी की.
जानकारी देते हुए प्रथम पत्नी रीता देवी ने पति प्रभुनाथ प्रसाद, सौतन फुलकुमारी देवी तथा ससुर एवं देवर शंभु प्रसाद, वर्मा प्रसाद, बजरंगी प्रसाद एवं राजेंद्र प्रसाद पर भादवि की धारा 494 एवं 120 (बी) के अंतर्गत न्यायालय में परिवाद पत्र संख्या 61/97 दाखिल किया. न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध आरोप गठित कर मामले की सुनवायी की गयी.
अभियोजन सह परिवादी के तरफ से पांच गवाह प्रस्तुत किये गये. दोनों पक्षों का दलील सुनने के बाद न्यायालय ने पति प्रभुनाथ प्रसाद को दोषी पाते हुए उक्त आदेश पारित किया है. शेष आरोपी को साक्ष्य के आभाव में दोषमुक्त कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










