भगवान बलभद्र की पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated at : 14 Sep 2016 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
भगवान बलभद्र की पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भव्यता के साथ संपन्न हुई बलभद्र पूजा रक्सौल : पूजा के दरम्यान समाज के सभी लोग एक जगह उपस्थित होते है, इससे आपसी एकता बढ़ती है. उक्त बाते पूर्व नगर सभापति ओमप्रकाश गुप्ता ने शहर के मछली बाजार रोड में स्थित जितेन्द्र किशोर उर्फ बब्लू के परिसर में आयोजित बलभद्र पूजा को संबोधित करते हुए […]

विज्ञापन

भव्यता के साथ संपन्न हुई बलभद्र पूजा

रक्सौल : पूजा के दरम्यान समाज के सभी लोग एक जगह उपस्थित होते है, इससे आपसी एकता बढ़ती है. उक्त बाते पूर्व नगर सभापति ओमप्रकाश गुप्ता ने शहर के मछली बाजार रोड में स्थित जितेन्द्र किशोर उर्फ बब्लू के परिसर में आयोजित बलभद्र पूजा को संबोधित करते हुए कहीं.
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे वैदिक मंत्रोचार के साथ हुई. आचार्य पप्पू पांडेय के द्वारा समस्त देवी-देवताओं के आह‍्वान कर भगवान बलभद्र की पूजा करायी गयी. इसके बाद हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा पूजा स्थल मछली बाजार से निकलकर हांडी बाजार, रामजानकी मंदिर, पोस्ट ऑफिस रोड के रास्ते होते हुए पुन: पूजा पंडाल में पहुंची.
जहां पर बलभद्र देव का आह‍्वान कर प्रतिमा का पट खोला गया. बलभद्र पूजा में भाग लेने के लिए रक्सौल के साथ-साथ पंटोका, हरैया, लक्ष्मीपुर व नेपाल से आये महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया था. पूजा में मुख्य यजमान की भुमिका में प्रदीप भारती बैठे थे. जबकि शोभा यात्रा के दौरान समित के युवा सदस्य विवेक कुमार गुप्ता ने भगवाल बलभद्र का गेटअप धारण कर शोभा यात्रा में भाग लिया. पूजा के उपरांत उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद व महाप्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल ने कि समाज में एकता होनी चाहिए. समाज के बच्चों को शिक्षित करना काफी जरूरी है. क्योंकि बच्चे जब शिक्षित होंगे तो समाज आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि पूजा के माध्यम से समाज के कल्याण के साथ-साथ देश में शांति की कामना की गयी है.
मौके पर सुभाष चन्द्र प्रसाद, जगदीश प्रसाद, डॉ प्रहस्त कुमार, समिति के गणेश कुमार, महामंत्री चंदन गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरिकिशोर प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद, अंकेक्षक डॉ हजारी प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, धीरज गुप्ता, अधिवक्ता चन्द्रकिशोर प्रसाद, सागर गुप्ता, विक्की गुप्ता, संदीप गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, संजीव गुप्ता , रौशन कुमार सहित अन्य मौजूद थे. इस दौरान समाज के लिए उत्कृष्ट योगदान करने वाले समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन