अरेराज में नकली गुलाब जल फैक्टरी का खुलासा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अरेराज में बरामद नकली गुलाब जल बनाने की सामग्री 1205 बोतल पैक, 225 खाली बोतल व 12 हजार रैपर बरामद एक कारोबारी गिरफ्तार अरेराज : ओपी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के अधर पर छापेमारी कर वार्ड तीन से डाबर कम्पनी के नाम पर नकली गुलाब जल बनाने के फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. पुलिस […]
विज्ञापन
अरेराज में बरामद नकली गुलाब जल बनाने की सामग्री
1205 बोतल पैक, 225 खाली बोतल व 12 हजार रैपर बरामद
एक कारोबारी गिरफ्तार
अरेराज : ओपी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के अधर पर छापेमारी कर वार्ड तीन से डाबर कम्पनी के नाम पर नकली गुलाब जल बनाने के फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. पुलिस ने कारोबारी के घर से डाबर की रैपर लगी 1205 पैक 60 एमएल की गुलाबजल की बोतल, 225 खाली बोतल व 11हजार 868 डाबर का रैपर बरामद किया है. ओपी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की नगर पंचायत के वार्ड तीन में अनुमंडल कार्यालय के पीछे एक मकान में नकली गुलाब जल बना कर बजार में बेचा जा रहा है.जिसको लेकर सअनि रविकिशोर तिवारी को जांच का निर्देश दिया गया.जब जांच में मामला सत्य पाने की बात आयी तो डाबर कम्पनी की जांच कर्ता टीम को बुलाया गया.
जांच टीम के साथ सोमवार की दोपहर छापेमारी की गई तो कारोबारी अनुराग पाण्डेय के घर से डाबर का रैपर लगे नकली गुलाब जल को बरामद किया गया, जिसको लेकर डाबर के जांचकर्ता कुमार दयाशंकर के आवेदन पर नकली गुलाबजल बनाने व बेचने को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










