पंचायत में चला फरसा-भाला, आठ घायल

Updated at : 23 Aug 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत में चला फरसा-भाला, आठ घायल

दोनों पक्षों ने मुफस्सिल थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बसवरिया ब्रह्मस्थान के पास पंचायती के दौरान जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्ष एक दुसरे पर भाला-फरसा लेकर टुट पड़े. घटना में आठ लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष के नत्थु साह, रामचंद्र साह, रामसेवक साह, मोनू कुमार, जुली कुमारी […]

विज्ञापन

दोनों पक्षों ने मुफस्सिल थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बसवरिया ब्रह्मस्थान के पास पंचायती के दौरान जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्ष एक दुसरे पर भाला-फरसा लेकर टुट पड़े. घटना में आठ लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष के नत्थु साह, रामचंद्र साह, रामसेवक साह, मोनू कुमार, जुली कुमारी व दुसरे पक्ष के राजेश कुमार ठाकुर, संदीप कुमार ठाकुर, नीतेश ठाकुर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक दुसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.नत्थु साह ने पुलिस को बताया है कि बांस के कारोबार के सिलसिले में बाहर गया था.इस दौरान कुछ लोग ने घर में घुस मारपीट व लूटपाट की.थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. बाहर से वापस आने पर घटना की जानकारी हुई.
मामला गांव का था तो पंचायती के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया.
रविवार को पंचायत बैठी थी. इस दौरान विपक्षी वद्री भगत,ललन ठाकुर,अर्जुन ठाकुर,अखिलेश ठाकुर, संजीत ठाकुर, वकील ठाकुर, राकेश ठाकुर, अमित ठाकुर, अवधेश ठाकुर व विगन ठाकुर ने फरसा व भाला से मार घायल कर दिया. पॉकेट से 80 हजार नकद व चेन छीनने का आरोप लगाया है. वहीं दुसरे पक्ष के राजेश कुमार ठाकुर ने पुलिस को बताया है कि पंचायती में नत्थु साह, रामनंद साह, रामसेवक साह, रामबालक साह,
मिठु साह, प्रदीप साह, गोलु कुमार व किशन कुमार ने हमला कर दिया. दरवाजे पर लगी अल्टो कार को क्षतिग्रस्त कर झोपड़ी में आग लगाने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जान बचायी. प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन