स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा पर बढ़ायी गयी सुरक्षा

Updated at : 14 Aug 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा पर बढ़ायी गयी सुरक्षा

नक्सल प्रभावित इलाकों में विशेष छापेमारी अभियान शुरू होटल व लॉज में चेकिंग व शहर में वाहन जांच का आदेश मोतिहारी : स्वतंत्रता दिवस पर किसी अनहोनी की आशंका को लेकर हाई अलर्ट किया गया है. जिले के तमाम आवासीय होटल व लॉज पर पुलिस की विशेष नजर है. वहीं सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी […]

विज्ञापन

नक्सल प्रभावित इलाकों में विशेष छापेमारी अभियान शुरू

होटल व लॉज में चेकिंग व शहर में वाहन जांच का आदेश
मोतिहारी : स्वतंत्रता दिवस पर किसी अनहोनी की आशंका को लेकर हाई अलर्ट किया गया है. जिले के तमाम आवासीय होटल व लॉज पर पुलिस की विशेष नजर है. वहीं सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है. बॉर्डर पर एसएसबी जवानों को अलर्ट कर दिया गया है, ताकि कोई भी संदिग्ध खुली सीमा का फायदा उठा भारतीय क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सके. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि जिले में थानाध्यक्षों को सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.
कहा गया है कि थाना क्षेत्र में जितने आवासीय होटल या लॉज हैं, उसकी जांच-पड़ताल सही ढंग से करें. नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया है. सीआरपीएफ व पुलिस की संयुक्त छापेमारी अभियान चल रहा है. नक्सल प्रभावित इलाके के थानाध्यक्षों को विशेष हिदायत दी गयी है. जिनके थाना क्षेत्र से होकर रेलवे ट्रैक निकली है, उनको रेलवे ट्रैक की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है. यहां बताते चले कि खुफिया ने सरकार को रिपोर्ट किया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नक्सली विध्वंसक कार्रवाई को अंजाम दे सकते हैं. उनके निशाने पर सरकारी भवन, रेलवे ट्रैक सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थान है. वहीं पुलिस की गश्ती टीम पर भी हमला कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन