सर्पदंश से किशोर की मौत

Updated at : 12 Aug 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
सर्पदंश से किशोर की मौत

संग्रामपुर : थाना क्षेत्र की उत्तरी भवानीपुर पंचायत के ठिकहां निवासी अवधेश दूबे का 16 वर्षीय पुत्र नवनीत कुमार का शव घर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. मंगलवार की रात्रि करीब 11.30 बजे नवनीत अपने विस्तर से उठ शौचालय जा रहा था. इसी क्रम में उसे विषैले सर्प ने डंस लिया. आनन-फानन में […]

विज्ञापन

संग्रामपुर : थाना क्षेत्र की उत्तरी भवानीपुर पंचायत के ठिकहां निवासी अवधेश दूबे का 16 वर्षीय पुत्र नवनीत कुमार का शव घर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. मंगलवार की रात्रि करीब 11.30 बजे नवनीत अपने विस्तर से उठ शौचालय जा रहा था. इसी क्रम में उसे विषैले सर्प ने डंस लिया.

आनन-फानन में नवनीत को मोतिहारी रहमानिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके बाद भी परिजन हार मानने को तैयार नहीं थे और साहेबगंज, बथनाहा आदि जगहों पर शव को लेकर जिंदा होने की आश में घुमते रहे. अंतत: बुधवार को करीब 11 बजे हार थक कर गांव वापस आ गये. नवनीत हनुमान मांझी +2 विद्यालय भवानीपुर के इंटर का छात्र था. वह मुजफ्फरपुर अपने बड़े भाई रौशन दूबे के साथ रहकर पढ़ाई करता था, रविवार को घर आया था.

मां का रो-रोकर बुरा हाल
ज्योंहि बेटे का शव घर पहुंचा मां चंद्रावती देवी दहाड़ मार कर रोने लगी. बहन बेबी देवी, अणु कुमारी, बड़ा भाई रौशन, निखिल कुमार दूबे व पिता अवधेश दूबे, दादा अंबिका दूबे का रो-रोकर बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन