रक्सौल में छह को प्रतिभा सम्मान समारोह
Updated at : 04 Aug 2016 1:44 AM (IST)
विज्ञापन

अनुमंडल भर के सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के टॉपर छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित एसडीओ, डीएसपी सहित कई अधिकारी करेंगे शिरकत रक्सौल : प्रभात खबर के द्वारा छह अगस्त को शहर के बैंक रोड स्थित श्री सत्यनारायण पंचायती मारवाड़ी मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में […]
विज्ञापन
अनुमंडल भर के सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के टॉपर छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
एसडीओ, डीएसपी सहित कई अधिकारी करेंगे शिरकत
रक्सौल : प्रभात खबर के द्वारा छह अगस्त को शहर के बैंक रोड स्थित श्री सत्यनारायण पंचायती मारवाड़ी मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. 10 बजे से यह समारोह होगा, जहां अनुमंडल के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों व महाविद्यालयों के टॉप तीन छात्रों को सम्मानित किया जायेगा. प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में रक्सौल, आदापुर, रामगढ़वा व छौड़ादानो में स्थित हाइ स्कूल व महाविद्यालय से वार्षिक परीक्षा 2016 में विद्यालय स्तर पर क्रमश: एक, दो व तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम में अनुमंडल के वरीय अधिकारियों के साथ-साथ शहर के कई गणमान्य लोग भाग लेंगे. यहां बता दे कि प्रभात खबर के द्वारा हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन कर सैकड़ों प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया जाता है.
सम्मान समारोह में इन संस्थानों की है सहभागिता: प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए मुख्य प्रायोजक के तौर पर कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, रक्सौल, राजा राम साह संध्या डिग्री महाविद्यालय, रक्सौल, माता अनारी देवी आइटीआइ रामगढ़वा, लक्ष्मी मोटर्स रक्सौल का सहयोग प्राप्त हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




