रंगदारी वसूलने आया बदमाश गिरफ्तार

Updated at : 03 Aug 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी वसूलने आया बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से अपराधी को धर दबोचा एक बदमाश फरार गिरफ्तारी को ले छापेमारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टिकुलिया में है व्यवसायी का िकराना दुकान मोतिहारी : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हजार टिकुलिया के गल्ला व्यवसायी प्रदीप कुमार से रंगदारी वसूलने आया बदमाश सोनू सहनी पकड़ा गया. पुलिस के कहने पर व्यवसायी […]

विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से अपराधी को धर दबोचा

एक बदमाश फरार
गिरफ्तारी को ले छापेमारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टिकुलिया में है व्यवसायी का िकराना दुकान
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हजार टिकुलिया के गल्ला व्यवसायी प्रदीप कुमार से रंगदारी वसूलने आया बदमाश सोनू सहनी पकड़ा गया. पुलिस के कहने पर व्यवसायी ने उसको रंगदारी देने के लिए अपने प्रतिष्ठान पर बुलाया था. वह अपने सहयोगी रंभू सहनी के साथ रंगदारी लेने पहुंचा, जहां पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सोनू को पकड़ लिया, जबकि रंभू सहनी फरार होने में सफल रहा. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. दोनों बदमाश हजार टिकुलिया गांव के ही रहने वाले हैं.
बताया जाता है कि व्यवसायी के पास 25 जुलाई को बदमाशों ने फोन कर 10 लाख की रंगदारी मांगी थी. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. व्यवसायी ने थाना में आवेदन दिया, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी को रणनीति बनायी. मंगलवार की दोपहर बदमाश सोनू पकड़ा गया. उसने पूछताछ में बताया है कि रंभू के कहने पर व्यवसायी के पास रंगदारी के लिए फोन किया था. दोनों बदमाश पहले कर्नाटक में सेंट्रिंग का काम करते थे.
कर्नाटक से ही सोनू ने अपने नाम पर सिमकार्ड निकाला था. टिकुलिया आकर उसी सिमकार्ड से रंगदारी के लिए व्यवसायी के पास फोन किया. थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि घटना का उद्भेदन कर लिया गया है. रंगदारी में प्रयुक्त सोनू के नाम का मोबाइल व सिमकार्ड बदमाश रंभू सहनी लेकर फरार है. वही मास्टर माइंड भी है. रंगदारी मांगने की योजना की योजना के पीछे उसी का हाथ है. छापेमारी में थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी,
दारोगा मनोज कुमार, जमादार प्रेम कुमार सहित अन्य शामिल थे.
पकड़ीदयाल : पुलिस ने चोरमा गोली कांड के नामजद अभियुक्त प्रभु प्रसाद को उसके घर सिरहा से गिरफ्तार कर लिया गया. प्रभु उक्त कांड का एक मात्र नामजद अभियुक्त है. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी ने दी. बता दे कि रविवार को चोरमा सिरहा सड़क मार्ग पर करबला पुल के पास अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी पंकज सर्राफ को गोली मार घायल कर दिया था. उनकी बाइक भी ले निकले. पंकज के भाई संतोष ने दर्ज प्राथमिकी में प्रभु को नामजद अभियुक्त बनाया. हालांकि घटना में तीन और अपराधी शामिल थे. थानाध्यक्ष ने कहा कि शेष अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन