प्रोपटी डीलर के घर फायरिंग में पुलिस ने एक को उठाया, पूछताछ

Updated at : 01 Aug 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
प्रोपटी डीलर के घर फायरिंग में पुलिस ने एक को उठाया, पूछताछ

मोतिहारी : नगर पुलिस ने कोल्हुअरवा में प्रोपटी डीलर सुरेश साह के घर फायरिंग की घटना में सोनेलाल पासवान नामक युवक को हिरासत में लिया है. वह तुरकौलिया थाना के रघुनाथपुर भलुआ गांव का रहने वाला है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि सुरेश और सोनेलाल की पिता साथ मिलकर जमीन […]

विज्ञापन

मोतिहारी : नगर पुलिस ने कोल्हुअरवा में प्रोपटी डीलर सुरेश साह के घर फायरिंग की घटना में सोनेलाल पासवान नामक युवक को हिरासत में लिया है. वह तुरकौलिया थाना के रघुनाथपुर भलुआ गांव का रहने वाला है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि सुरेश और सोनेलाल की पिता साथ मिलकर जमीन की खरीद-बिक्री करते है. उन दोनों के बीच पैसे का लेनदेन भी होता रहा है. घटना के पीछे भी पैसे की लेनदेन का विवाद सामने आया है.

पुलिस शक के आधार पर उसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि घटना में उसकी संलिप्तता का अबतक ठोस साक्ष्य नहीं मिला है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि फायरिंग कांड में तुरकौलिया, मजुराहा, रघुनाथपुर सहित अन्य जगहों पर छापेमारी की गयी. सुरेश के साथ लेनदेन करने वाले लोगों पर घटना में शामिल होने का संदेह है. बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. बताते चले कि शनिवार की सुबह करीब चार बजे अज्ञात अपराधियों ने सुरेश के कोल्हुअरवा स्थित आवास पर धावा बोल फायरिंग की. गोली खिड़की से होते हुए कमरे की दीवार में जाकर धंस गयी थी.

उसी कमरे में सुरेश सो रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन