सिकटा में महिला की गयी जान

सिकटा : गोपालपुर थाना क्षेत्र के डकही गांव में ठनका गिरने से जयमाला देवी (35) का मौत मौके पर ही हो गयी.महिला खेत में सोहनी करने गयी थी. करीब 12 बजे ठनका उसके शरीर पर गिर गया और उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर […]
सिकटा : गोपालपुर थाना क्षेत्र के डकही गांव में ठनका गिरने से जयमाला देवी (35) का मौत मौके पर ही हो गयी.महिला खेत में सोहनी करने गयी थी. करीब 12 बजे ठनका उसके शरीर पर गिर गया और उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर माले नेता हरेराम यादव ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की है. थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




