महंथ की हत्या कर मूर्ति लूटनेवाले की तलाश में छापा

Updated at : 17 Jul 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
महंथ की हत्या कर मूर्ति लूटनेवाले की तलाश में छापा

मोतिहारी : मुजफ्फरपुर के सकरा थाना के गौरीदार मठ के महंथ की हत्याकर अष्ठधातु की मूर्ति चोरी करनेवाले गिरोह की खोज में छापेमारी की जा रही है. मोतिहारी पुलिस को भी अलर्ट किया गया है. ऐसी आशंका है कि घटना को अंजाम देकर अपराधी मोतिहारी के रास्ते नेपाल में घुस सकते है. इसे लेकर भारत-नेपाल […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुजफ्फरपुर के सकरा थाना के गौरीदार मठ के महंथ की हत्याकर अष्ठधातु की मूर्ति चोरी करनेवाले गिरोह की खोज में छापेमारी की जा रही है. मोतिहारी पुलिस को भी अलर्ट किया गया है. ऐसी आशंका है कि घटना को अंजाम देकर अपराधी मोतिहारी के रास्ते नेपाल में घुस सकते है. इसे लेकर भारत-नेपाल सीमा पर भी चौकसी रखी जा रही है.

बताया जाता है कि अपराधियों ने गौरीदार मठ के महंथ राजेश्वर दास की हत्या कर भगवान राम-जानकी व लक्ष्मण की अष्ठधातू की मुर्ति लूट लिया. वहीं विरोध करने पर पुजारी ह्दय दास पर भी कातिलाना हमला किया, जिसमें पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन