लिखित अाश्वासन पर छात्रों का धरना समाप्त

Updated at : 17 Jul 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
लिखित अाश्वासन पर छात्रों का धरना समाप्त

सात दिन के अंदर कॉलेज का खाता कौड़ीहार चौक स्थित स्टेट बैंक शाखा में होगा स्थानांतरित रक्सौल : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा स्थानीय केसीटीसी महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर विभिन्न मांगों को लेकर जारी धरना व प्रदर्शन दूसरे दिन समाप्त हो गया. इससे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयनारायण प्रसाद ने छात्र […]

विज्ञापन

सात दिन के अंदर कॉलेज का खाता कौड़ीहार चौक स्थित स्टेट बैंक शाखा में होगा स्थानांतरित

रक्सौल : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा स्थानीय केसीटीसी महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर विभिन्न मांगों को लेकर जारी धरना व प्रदर्शन दूसरे दिन समाप्त हो गया. इससे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयनारायण प्रसाद ने छात्र नेताओं से बात की. इस दौरान छात्र नेताओं के द्वारा दिये गये मांग पत्रों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर शीघ्र ही पूरा किये जाने का आश्वासन दिया गया. वहीं छात्रों के हित के लिए कॉलेज के खाता को एक सप्ताह के अंदर कौड़ीहार चौक स्थित स्टेट बैंक शाखा में स्थानांतरित किये जाने का छात्रों को लिखित अाश्वासन दिया.
प्राचार्य के संतोष जनक पहल पर परिषद् कॉलेज की नगर ईकाई ने शनिवार दिन के साढ़े बारह बजे धरना समाप्त किया. बैंक शाखा कॉलेज के नजदीक आते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा. छात्र नेता कार्य समिति के सदस्य कमलेश कुमार, पूर्व कॉलेज अध्यक्ष सन्नी कुमार ने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा छात्र हित कार्य करने का लिखित अाश्वासन दिया गया है. जिस कारण धरना समाप्त किया गया.
मौके पर सूरज कुमार, कुंदन कुमार, तरशीम आलम, मो. अफरोज, दिलीप कुमार, अंकित कुमार, विनय कुमार, शिवचंद कुमार, सोहराब आलम, बब्लू कुमार, सूरज कुमार सहित अन्य मौजूद थे. यहां बता दें की शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्वारा अपनी मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन व कौड़ीहार रोड को जाम कर पूर्णत: बंद करा दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन