ताला तोड़कर दो लाख की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला में चोरों ने चंद्रभूषण पांडेय के घर का ताला तोड़ नकद सहित करीब दो लाख का आभूषण गायब कर दिया. श्री पांडेय बोकारो स्टील प्लांट के रिटायर कर्मचारी हैं. गृहस्वामी इलाज कराने दिल्ली गये हुए थे. वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई. उन्होंने नगर थाना में आवेदन […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला में चोरों ने चंद्रभूषण पांडेय के घर का ताला तोड़ नकद सहित करीब दो लाख का आभूषण गायब कर दिया. श्री पांडेय बोकारो स्टील प्लांट के रिटायर कर्मचारी हैं.
गृहस्वामी इलाज कराने दिल्ली गये हुए थे. वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई. उन्होंने नगर थाना में आवेदन दिया है. बताया है कि इलाज कराने परिवार के साथ 26 जून को दिल्ली चला गया. घर की रखवाली का जिम्मा छात्र शशि कुमार, सुमन कुमार व आरती कुमारी को दिया था. इस दौरान बिना सूचना तीनों छात्र घर छोड़ चले गये. मौका पाकर चोरों ने ताला तोड़ 10 हजार नकद व करीब दो लाख का आभूषण गायब कर दिया. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
गृहस्वामी ने तीनों छात्रों पर चोरी में संलिप्त होने की आशंका जतायी है. गृहस्वामी के अनुसार, जिस कमरे में आलमीरा था, चोरों ने उसी दोनों कमरे का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है. उनके घर से नकद के अलावे 77 पीस चांदी का सिक्का, चार पीस चांदी का प्लेट, चार पीस चांदी का चम्मच, चार पीस चांदी का कटोरा, तीन पीस चांदी का पेन, चांदी का हार, सोनी की एक सिकड़ी, तीन जोड़ा कान की बाली, दो जोड़ा अंगुठी व चांदी के लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति की चोरों हुई है. इंस्पेक्टर ने बताया कि तहकीकात की जा रही है.
10 हजार नकद व दो लाख का आभूषण ले गये चोर
गृहस्वामी गये थे दिल्ली, रखवाली में थे तीन छात्र
छात्रों ने बिना सूचना छोड़ दिया मकान, संदेह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










