तीन मोबाइल, 30 सिम के साथ एक धराया

Updated at : 06 Jul 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
तीन मोबाइल, 30 सिम के साथ एक धराया

मोतिहारी : रेल पुलिस ने मेहसी स्टेशन से एक उचक्के को धर-दबोचा है. दबोचा गया उचक्का वैशाली जिले के महुआवा गांव निवासी अंकित कुमार बताया जाता है. इसके पास से चोरी का तीस सिम, तीन मोबाइल फोन तथा शृंगार की सामग्री जब्त की गयी है. इस संबंध में रेल थाना कांड संख्या 18/16 दर्ज कर […]

विज्ञापन

मोतिहारी : रेल पुलिस ने मेहसी स्टेशन से एक उचक्के को धर-दबोचा है. दबोचा गया उचक्का वैशाली जिले के महुआवा गांव निवासी अंकित कुमार बताया जाता है. इसके पास से चोरी का तीस सिम, तीन मोबाइल फोन तथा शृंगार की सामग्री जब्त की गयी है. इस संबंध में रेल थाना कांड संख्या 18/16 दर्ज कर उक्त उचक्के को बेतिया जेल भेज दिया गया है.

रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति ट्रेन में शृंगार का सामान बेचता था और पलक झपकते ही यात्रियों के सामान व मोबाइल पर हाथ साफ कर देता था. मेहसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने उसे धर-दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन