बेलबनवा में गैंगवार, दो युवकों को गोली मारी

Updated at : 03 Jul 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
बेलबनवा में गैंगवार, दो युवकों को गोली मारी

मोतिहारी : शहर का बेलबनवा मुहल्ला शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया. आपाची बाइक पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने केशव कुमार व एनआइटी के छात्र राजीव कुमार को गोली मार दी. केशव के सिर व हाथ में गोली लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. एक गोली […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर का बेलबनवा मुहल्ला शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया. आपाची बाइक पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने केशव कुमार व एनआइटी के छात्र राजीव कुमार को गोली मार दी. केशव के सिर व हाथ में गोली लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. एक गोली राजीव के पैर में लगी है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना आनंदधाम मंदिर के पास करीब नौ बजे की है.

घटना आपराधिक गिरोह के बीच वर्चस्व को लेकर चले आ रहे अदावत में हुई है. केशव का कनेक्शन एक आपराधिक गिरोह से बताया जा रहा है.

एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि केशव पर नगर व छतौनी थाना में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं. नगर थाना के एक मामले में चार्जशीटेड भी है. घटना के पीछे छतौनी के कुख्यात अपराधी लड्डु मियां गैंग का हाथ है. लड्डु की गिरफ्तारी को लेकर सदर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी चल रही है. केशव संग्रामपुर के इंद्रगाछी गांव निवासी रिटायर सीआरपीएफ जवान मधुसूदन सिंह का पुत्र है. शांतिपुरी मुहल्ला में
परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है. वहीं राजीव पहाड़ापुर निवासी किसान ओमप्रकाश सिंह का पुत्र है. वह बेलबवना मुहल्ला में परिवार के साथ अपने मकान में रहता है.
बताया जाता है कि केशव एक दोस्त के साथ बाइक से बेलबनवा होकर समान खरीदने बाजार जा रहा था. वहीं राजीव सब्जी खरीद बाइक से घर लौट रहा था. आनंदधाम मंदिर के पास बाइक रोक दोनों बातचीत करने लगे. इस दौरान सफेद रंग की अपाची बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने पहंुच पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देकर बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को सदर अस्पताल ले गये. केशव की हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल से रहमानिया नर्सिंग होम में भरती कराया गया. नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक.
शहर के बेलबनवा आनंद धाम मंदिर के पास हुई घटना
एनआइटी के छात्र राजीव के पैर में गली गोली, अस्पताल में भरती
केशव के सिर व हाथ में मारी
गोली, पटना रेफर
केशव का आपराधिक कनेक्शन, नगर व छतौनी में दर्ज हैं मामले
बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने युवकों पर
चलायी गोली
घटना में कुख्यात लड्डु मियां गैंग का हाथ, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन