जेल से सिगनल मिलते ही चला दी गोली

मोतिहारी : शहर के बेलबनवा गैंगवार की घटना में सीतामढी जेल में बंद कुख्यात राकेश सिंह पुलिस के शक के दायरे में है. पुलिस पड़ताल में जो बातें सामने आयी हैं, उसके अनुसार राकेश के इशारे पर केशव को गोली मारी गयी है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि राकेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ […]
मोतिहारी : शहर के बेलबनवा गैंगवार की घटना में सीतामढी जेल में बंद कुख्यात राकेश सिंह पुलिस के शक के दायरे में है. पुलिस पड़ताल में जो बातें सामने आयी हैं, उसके अनुसार राकेश के इशारे पर केशव को गोली मारी गयी है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि राकेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. राकेश सिंह से लड्डु मियां का बेहतर संबंध है.
घटना को अंजाम देने में लड्डु मियां का नाम आ रहा है. केशव के पिता ने भी लड्डु मियां का नाम लेते हुए बताया कि वह केशव के पीछे पड़ा था. उसी ने गोली मारी है. हालांकि फिलहाल प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन नहीं दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




