चुनावी रंजिश में गोली चली, महिला घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
संग्रामपुर के संग्रामपुर मठिया गांव में भिड़े दो पक्ष संग्रामपुर (पूचं) : थाना क्षेत्र के संग्रामपुर मठिया गांव में मंगलवार देर शाम दो गुट आपस में भिड़ गये. इस दौरान एक पक्ष की ओर से की गयी फायरिंग में गोली लगने से एक महिला घायल हो गयी. उसे स्थानीय पीएचसी में ले जाया गया, जहां […]
विज्ञापन
संग्रामपुर के संग्रामपुर मठिया गांव में भिड़े दो पक्ष
संग्रामपुर (पूचं) : थाना क्षेत्र के संग्रामपुर मठिया गांव में मंगलवार देर शाम दो गुट आपस में भिड़ गये. इस दौरान एक पक्ष की ओर से की गयी फायरिंग में गोली लगने से एक महिला घायल हो गयी. उसे स्थानीय पीएचसी में ले जाया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया. मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रह है.
पहली प्राथमिकी गांव के भाग्य नारायण सिंह की ओर से दर्ज करायी गयी है.
इसमें ग्रामीण प्रभु सिंह, सत्येंद्र सिंह सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया है. उन्होंने बताया है कि लाइसेंसी बंदूक व कट्टा के साथ मंगलवार की देर शाम उक्त आरोपित उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करते हुए गोली चलाने लगे. इसमें उनकी पत्नी रामदुलारी देवी की आंख में गोली लग गयी. उसे स्थानीय पीएचसी में इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया. वहीं, दूसरे पक्ष के राजू कुमार सिंह की ओर से भी थाना में आवेदन देकर अनिल सिंह व सुनील सिंह सहित पांच लोगों को आरोपित किया है. आवेदन में कहा गया है कि मैं अपनी दुकान पर बैठा था. उसी वक्त पर
चुनावी रंजिश में
\आरोपित दुकान पर लाठी-फठ्ठा लेकर आये व मेरे साथ मारपीट की. साथ ही सोने की चेन छीन ली. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है.
दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज
घायल महिला पटना रेफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










