70 नामजद, 500 अज्ञात पर केस

मोतिहारी : शहर के कुंआरी देवी चौक के पास दो गांवों के लोगों के आपसी भिड़ंत मामले में 70 लोगों को नामजद करते हुए करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी मुफस्सिल थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी के बयान पर दर्ज की गयी है. इसमें पूर्व पुलिस कर्मी महानंद सहनी, हृदय नारायण […]
मोतिहारी : शहर के कुंआरी देवी चौक के पास दो गांवों के लोगों के आपसी भिड़ंत मामले में 70 लोगों को नामजद करते हुए करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी मुफस्सिल थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी के बयान पर दर्ज की गयी है. इसमें पूर्व पुलिस कर्मी महानंद सहनी, हृदय नारायण सहनी, सिकंदर सहनी, उपेंद्र सहनी, राजेश सहनी, राजमोहन सहनी, सटहू सहनी, वीर बहादुर सहनी रामवचन सहनी के अलावे दूसरे पक्ष से मुखिया पति शैलेंद्र महतो, महेंद्र सरह, राजू साह, विगन साह, राजन, धर्मेंद्र कुमार,
चंदन, विक्की, अजीत पासवान, अजय साह आदि को आरोपित किया गया है. इसके अलावे दोनों पक्ष से 250-250 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सदर डीएसपी पंकज रावत ने बताया कि मामला रामगढ़वा पंचायत के चुनाव से जुड़ा है. इसको ले मामले की जांच कर आरोपितों की खोज में छापेमारी की जा रही है. यहां बता दें कि मंगलवार की सुबह कुंआरी देवी चौक दो गांवों के आपसी भिड़ंत में रणक्षेत्र बन गया था. कई दुकानों में तोड़ फोड़ की गयी थी. जहां पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो पाया था. शांति को ले अभी भी पुलिस कैंप के साथ दोनों गांव में गश्त लगा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




