पप्पू यादव ने की सीबीआइ जांच की मांग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : सांसद पप्पू यादव ने रामगढ़वा दुष्कर्म कांड की सीबीआइ जांच की मांग की है. पप्पू ने सदर अस्पताल पहुंच कर पीडि़ता का हाल जाना और परिजनों से जानकारी ली. उन्होंने 50 हजार की सहायता राशि दी है. श्री यादव ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है. हर जगह भ्रष्टाचार […]
विज्ञापन
मोतिहारी : सांसद पप्पू यादव ने रामगढ़वा दुष्कर्म कांड की सीबीआइ जांच की मांग की है. पप्पू ने सदर अस्पताल पहुंच कर पीडि़ता का हाल जाना और परिजनों से जानकारी ली. उन्होंने 50 हजार की सहायता राशि दी है.
श्री यादव ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है. हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है. सांसद ने सिविल सर्जन पर रामगढ़वा कांड में मेडिकल रिपोर्ट दबाने का आरोप लगाते हुए बर्खास्त करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलायी गयी है. इसमें रामगढ़वा कांड सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श कर आंदोलन का रूप रेखा तय की जायेगी. उन्होंने बिहार सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हए कहा कि अब बहू-बेटी की आबरू भी सुरक्षित नहीं है.
पीड़ित लड़की का हुआ अल्ट्रासाउंड
मोतिहारी : रामगढ़वा की दुष्कर्म पीड़ति युवती का बुधवार को सदर अस्पताल में अल्ट्रा साउंड किया गया. उसके पिता ने बताया कि मंगलवार को पेट में दर्द की शिकायत थी, जिस पर डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड की सलाह दी थी. खाना खाने की वजह से मंगलवार की जगह बुधवार को सुबह अल्ट्रासाउंड हो पाया है. रिपोर्ट शाम तक देने की बात डॉक्टर ने कही है. वहीं, डॉक्टरों ने कहा कि सामान्य जांच है. रिपोर्ट आने पर ही दर्द की क्या वजह है कि इसके बारे में पता चलेगा.
बाहर जाकर कराओ इलाज : युवती की सुरक्षा में सदर अस्पताल में महिला पुलिस के साथ हथियार बंद जवानों की तैनाती की गयी है. वार्ड के अंदर हर जानेवाले से जवान जानकारी लेते हैं. उसके बाद ही अंदर जाने दिया जाता है. इधर, पीडि़ता की मां ने पुलिस व अस्पताल में तैनात कुछ एएनएम पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पुलिस के दारोगा व एएनएम कह रहे हैं कि बाहर जाकर इलाज कराओ. यहां क्या कर रही हो?
पीडि़ता को दी 50 हजार की सहायता
सिविल सर्जन पर रिपोर्ट दबाने का अरोप
पप्पू यादव की पार्टी करेगी आंदोलन
अधूरे कार्य को पूरा करूंगा: ललन
बंजरिया : नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख ललन कुमार ने क्षेत्र की जनता व जनप्रतिनिधियों को जीत के लिए धन्यवाद दिया है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विकास के लिए कार्य योजना बनाना शुरू कर दिया गया है. पिछले कार्यकाल में अधूरे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा. विशषे रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल, बिजली, सड़क व नाला विकास को एजेंडा में शामिल किया गया है. प्रखंड के सभी समिति सदस्यों के साथ मिलकर सरकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाया जायेगा. मैं, किसी को अपना विपक्षी नहीं मानता. वहीं, उप प्रमुख बबीता देवी ने भी विकास कार्यों में हर संभव सहयोग करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










