सीएस को एक जुलाई को दिल्ली आफिस में बुलाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग में देना होगा जवाब रमगढ़वा कांड की आज गृह मंत्री को सौंपी जायेगी रिपोर्ट मोतिहारी : राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रामगढ़वा एवं पीपरा कांड की जांच के लिए मनोनीत पीएलभीएस ने मंगलवार को अपना जांच प्रतिवेदन प्राधिकार के सचिव को सौंप दिया है. […]
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग में देना होगा जवाब
रमगढ़वा कांड की आज गृह मंत्री को सौंपी जायेगी रिपोर्ट
मोतिहारी : राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रामगढ़वा एवं पीपरा कांड की जांच के लिए मनोनीत पीएलभीएस ने मंगलवार को अपना जांच प्रतिवेदन प्राधिकार के सचिव को सौंप दिया है. प्राधिकार के सचिव सह चौदहवीं सत्र न्यायाधीश डीएन यादव ने जांच प्रतिवेदन को पीड़िता के सहायतार्थ अग्र्र कार्रवाई के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकारी पटना को भेज
दिया है.
विदित हो कि रामगढ़वा व पीपरा कांड की पीड़िता के सहायता के लिए विधिक सेवा प्राधिकार ने अपने तीन पारा लिगल वोलेंटीयर काली चरण पाठक, राजीव कुमार, राकेश रंजन को पीड़िता एवं उनके परिजनों के बारे में जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का आदेश दिया था. आदेश के आलोक में मनोनीत डीएन यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट आ गयी है. अग्रतर कार्रवाई के लिए विधिक सेवा प्राधिकार पटना को पत्र भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










