लापरवाही बरतनेवाले पर हो कार्रवाई

Updated at : 28 Jun 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
लापरवाही बरतनेवाले पर हो कार्रवाई

मोतिहारी : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को रामगढ़वा कांड के घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली. प्रतिनिधिमंडल में रामवचन तिवारी, विजय शंकर सिंह, शंभु शरण सिंह, राधामोहन सिंह, राजेश शुक्ल, मोतिउर रजा व बच्ची देवी शामिल थीं. घटनास्थल पर ग्रामीणों ने बताया कि 13 जून को पीड़िता शौच करने अपने […]

विज्ञापन

मोतिहारी : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को रामगढ़वा कांड के घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली. प्रतिनिधिमंडल में रामवचन तिवारी, विजय शंकर सिंह, शंभु शरण सिंह, राधामोहन सिंह, राजेश शुक्ल, मोतिउर रजा व बच्ची देवी शामिल थीं. घटनास्थल पर ग्रामीणों ने बताया कि 13 जून को पीड़िता शौच करने अपने घर से बाहर निकली थी.

इसी दौरान गांव का समीउल्लाह ने पीड़िता के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया. इस दौरान पीड़िता ने अपने बचाव में ब्लेड से समीउल्लाह के गुप्तांग पर हमला कर दिया. 15 जून की सुबह लगभग समीउल्लाह का पूरा परिवार पीड़िता के घर पहुंच कर उसके साथ मारपीट की औ र उसके कपड़े फाड़ दिये. मारपीट के बाद जब पीड़िता बेहोश हो गयी तो अभियुक्त वहां से भाग निकले. घटना की सूचना पर रामगढ़वा पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरमी कराया. जहां से 18 जून को उसे मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. शिष्ठमंडल ने कहा कि पूरे
प्रकरण में रामगढ़वा पुलिस, रामगढ़वा पीएचसी व मोतिहारी सदर अस्पताल के कर्मियों की भूमिका संदेहास्पद रही. भाकपा जिला कमिटि ने इस घटना की तीव्र निंदा करते हुए दोषियों पर स्पीडी ट्रायल के तहत मुकदमा चलाने व घटना की लिपापोती करने वाले पुलिस व अस्पताल कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही पीडि़ता का समुचित इलाज व मुआवजा देने की मांग का समर्थन किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन