रेपकांड की पीड़िता को मिलेगा तीन लाख रुपये
Updated at : 25 Jun 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : रेप कांड की पीड़िता को सरकार तीन लाख रुपये देती है. बिहार पीड़ित प्रतिकार स्कीम-2014 के तहत यह राशि राज्य विधिज्ञ सेवा द्वारा दी जाती है. जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अनुपम कुमार ने शुक्रवार को बताया कि जिला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी है. इसमें डीएम व एसपी […]
विज्ञापन
मोतिहारी : रेप कांड की पीड़िता को सरकार तीन लाख रुपये देती है. बिहार पीड़ित प्रतिकार स्कीम-2014 के तहत यह राशि राज्य विधिज्ञ सेवा द्वारा दी जाती है. जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अनुपम कुमार ने शुक्रवार को बताया कि जिला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी है.
इसमें डीएम व एसपी शामिल हैं. इसके लिए पीड़िता को आवेदन करना होगा. न्यायालय के आदेश पर भी आवेदन लिया जाता है. आवेदन लेने के बाद टीम एक्सपॉटों से उसकी जांच करती है और रेप की पुष्टि होने पर तीन लाख रुपये दिये जाते हैं. पूछे गये एक प्रश्न में डीएम ने बताया कि इस तरह के मामलों प्रशासन काफी गंभीर है. सीएस को इस मामले में आवश्यक हिदायतें दे दी गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




