झंझारपुर-फुलपरास छह मामलों में बबलू दूबे की कोर्ट में हुई पेशी

Updated at : 21 Jun 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
झंझारपुर-फुलपरास छह मामलों में बबलू दूबे की कोर्ट में हुई पेशी

मोतिहारी : पाली उद्योगपति सुरेश केडिया अपहरण कांड के मास्टर माइंड माने जा रहे बबलू दूबे की पेशी मोतिहारी कोर्ट में हुई, जहां से उसे मोतिहारी जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. वहीं, ब्लड प्रेशर की शिकायत पर बबलू को मोतिहारी सदर अस्पताल में भरती […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पाली उद्योगपति सुरेश केडिया अपहरण कांड के मास्टर माइंड माने जा रहे बबलू दूबे की पेशी मोतिहारी कोर्ट में हुई, जहां से उसे मोतिहारी जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. वहीं, ब्लड प्रेशर की शिकायत पर बबलू को मोतिहारी सदर अस्पताल में भरती कराया गया था, जहां से उसे एक घंटे के बाद मुक्त कर दिया गया.

बबलू की छह आपराधिक मामलों में सोमवार को न्यायालय में उसकी पेशी हुई.
छह मामलों में…
इसको लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार की रात करीब 11 बजे सुरक्षाकर्मी बबलू को बक्सर जेल से मोतिहारी लेकर पहुंचे. उसको नगर थाना के हाजत में रखा गया. इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गयी. सीने में दर्द व ब्लड प्रेशर की शिकायत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल से करीब एक घंटे बार उसको डिस्चार्ज कर दिया गया.
बताया जाता है कि चिकित्सकों ने उसको अस्पताल में एडमिट कर लिया था. इसकी सूचना पर एसपी जितेंद्र राणा ने सिविल सर्जन से बात की, जिसके बाद चिकित्सकों ने अस्पताल से उसको डिस्चार्ज कर दिया. पुलिस को उसको फिर नगर थाना लेकर पहुंची. सुबह होते ही दारोगा धीरज कुमार व दर्जनों पुलिस जवानों के सुरक्षा घेरे में उसको पेशी के लिए न्यायालय भेजा गया.
बबलू के अधिवक्ता अशोक गिरि ने बताया कि सेसन ट्रायल नंबर 95/15 में एडीजे सात,नगर थाना कांड संख्या 108/13 में एडीजे ग्यारह, केसरिया थाना कांड संख्या 69/ 05 व 162/14 में एसीजेएम 11 सहित दो अन्य मामलों में उसकी पेशी हुई.
उन्होंने बताया कि 16 आपराधिक मामलों में बबलू के खिलाफ न्यायालय में ट्रायल चल रहा है. उसका न्यायालय में पेश होना जरूरी है.
पुलिस के अनुसार बबलू को कोर्ट में पेशी के लिए बक्सर से सिर्फ दो दिनों के लिए मोतिहारी भेजा गया है. पेशी के बाद उसको सेंट्रल जेल मोतिहारी भेज दिया गया. पंचायत चुनाव पहले बबलू दूबे को प्रशासनिक दृष्टिकोण से बक्सर जेल शिफ्ट किया गया था. बक्सर जेल में रहते हुए उस पर नेपाल उद्योगपति सुरेश केडिया के अपहरण की साजिश रचने का आरोप है. आरोप है कि बबलू के शागिर्दो ने 26 मई की शाम करीब सात बजे केडिया को नेपाल से अगवा कर लिया था.
एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि अपराधी बबलू दूबे को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. उसके विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में चार दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है. ताजा घटना स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विजय कुमार तिवारी से पांच लाख की रंगदारी का है. रिमांड के दौरान रंगदारी के मामले में भी उससे पूछताछ होगी.
बक्सर जेल से लाया गया मोतिहारी
रिमांड पर लेना चाहती है पुलिस
ब्लड प्रेशर बढ़ने पर सदर में हुआ भरती, एक घंटे के बाद डिस्चार्ज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन