महिला को फरसा से मार किया घायल

मोतिहारी : छौड़ादानो थाना अंतर्गत विंध्वासनी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हमीद अंसारी की पत्नी हसीना खातून को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि समसुल अंसारी, तेतरी खातून, […]
मोतिहारी : छौड़ादानो थाना अंतर्गत विंध्वासनी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हमीद अंसारी की पत्नी हसीना खातून को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने नगर थाना में आवेदन दिया है.
उसने पुलिस को बताया है कि समसुल अंसारी, तेतरी खातून, अहमद अंसारी, लालू अंसारी व सबेया खातून हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंच मकान तोड़ने लगे. विरोध करने पर फरसा व लोहे के रड से मार घायल कर दिया. पांच हजार नकद व आभूषण छीनने का आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए छौड़ादानो थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




