टोकेन लेस ब्लॉक मशीन फेल मिथिला एक्सप्रेस हुई डिटेन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के परिचालन टोकेन लेस ब्लॉक मशीन फेल होने से गुरुवार को मिथिला एक्स सहित कई अन्य ट्रेन डिटेन हुई. इस दौरान रक्सौल से हावड़ा जा रही डाउन मिथिला एक्सप्रेस 23 मिनट एवं 55211 सवारी ट्रेन को 18 मिनट विलंब हुआ. मशीन में आयी तकनीकी खराबी के कारण रेल खंड […]
विज्ञापन
मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के परिचालन टोकेन लेस ब्लॉक मशीन फेल होने से गुरुवार को मिथिला एक्स सहित कई अन्य ट्रेन डिटेन हुई. इस दौरान रक्सौल से हावड़ा जा रही डाउन मिथिला एक्सप्रेस 23 मिनट एवं 55211 सवारी ट्रेन को 18 मिनट विलंब हुआ.
मशीन में आयी तकनीकी खराबी के कारण रेल खंड पर 18 मिनट परिचालन ठप रहा. इस दौरान 55211 ट्रेन का परिचालन पेपर लाइन क्लियर से हुआ. जानकारी के मुताबिक दिन के 11:50 बजे अचानक टोकेन लेस ब्लॉक मशीन काम करना बंद कर दिया. जिसकी जानकारी समस्तीपुर रेलवे कांट्रोल एवं सिगनल विभाग को दी गयी.
सूचना पर आनन-फानन में सिगनल विभाग के इंजीनियरिंग टीम में मशीन में आये तकनीकी खराबी को दूर करने में लग गये. करीब 12:55 बजे मशीन को ठीक कर लिया गया. इसके बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










