बैंक के कैश वैन व टेंपो में टक्कर, आधा दर्जन घायल

Updated at : 03 Jun 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक के कैश वैन व टेंपो में टक्कर, आधा दर्जन घायल

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत एनएच 28 पर बनकट गांव के पास यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के कैश वैन व टेंपो की टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. घटना गुरुवार शाम की है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने घायलों को इलाज के लिए सदर […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत एनएच 28 पर बनकट गांव के पास यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के कैश वैन व टेंपो की टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. घटना गुरुवार शाम की है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल है, जबकि टेंपो सवार यात्रियों को मामूली चोट आयी है. दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है. बैंक का कैश बैंक के ही दूसरी गाड़ी मंगा भेज दिया गया. घायलों में केसरिया के लोहरगांवा निवासी करण कुमार, कुंदन कुमार, पीपरा के हरनरैना निवासी शारदा देवी, चांदमारी निवासी रामदेव राम शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन