रघुनाथपुर कांड में वाहन मालिकों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Updated at : 31 May 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
रघुनाथपुर कांड में वाहन मालिकों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

मोतिहारी : तुरकौलिया थाना के रघुनाथपुर करीब डेढ़ बीघा जमीन पर मापी व कब्जे के दौरान फायरिंग व मारपीट की घटना को एसपी ने गंभीरता से लिया है. घटना रविवार को घटी थी जिसमें पांच वाहन भी जब्त हुए हैं. मामले में एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि वाहन मालिकों को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन

मोतिहारी : तुरकौलिया थाना के रघुनाथपुर करीब डेढ़ बीघा जमीन पर मापी व कब्जे के दौरान फायरिंग व मारपीट की घटना को एसपी ने गंभीरता से लिया है. घटना रविवार को घटी थी जिसमें पांच वाहन भी जब्त हुए हैं. मामले में एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि वाहन मालिकों को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. जो भी असामाजिक तत्व आये होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मापी के दौरान गोली चलाने वाले को भी चिह्नित किया जा रहा है .

इधर, स्थानीय थाना में मारपीट मामले में बलगंगा के बिहारी दूबे ने संग्रामपुर मधुबनी के मुकेश मिश्र, रूपेश मिश्र, दूबे टोला के पप्पू दूबे, राजू दूबे व छौड़ादानो के श्रीपुर के आशुतोष उपाध्याय सहित 35-40 अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दे प्राथमिकी दर्ज करायी है. उधर, नये सिरे से वाहन मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिया गया है़ प्राथमिकी में जिन वाहन नंबरों का जिक्र है उसके अनुसार स्कार्पियो बीआर व5 एस- 0203, बीआर 05 एच- 4377, बीआर 05 एम7 5519, सफारी बीआर 05 पीए- 2403 है . इन वाहन मालिकों के नाम की खोज परिवहन विभाग से की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन