मधेसियों ने ठप किया सरकारी कामकाज

Updated at : 17 May 2016 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
मधेसियों ने ठप किया सरकारी कामकाज

रक्सौल : मधेसी अधिकार के लिए संघीय समावेशी गंठबंधन के सभी घटक दलों के नेता व कार्यकर्ता नेपाल सरकार के प्रशासनिक भवन सिंहदरबार की दूसरे दिन भी नाकेबंदी जारी रखी. इस दौरान पुलिस व आंदोलनकारियों में सात बार से अधिक बार झड़प हुई. इसमें तीन कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के […]

विज्ञापन

रक्सौल : मधेसी अधिकार के लिए संघीय समावेशी गंठबंधन के सभी घटक दलों के नेता व कार्यकर्ता नेपाल सरकार के प्रशासनिक भवन सिंहदरबार की दूसरे दिन भी नाकेबंदी जारी रखी. इस दौरान पुलिस व आंदोलनकारियों में सात बार से अधिक बार झड़प हुई. इसमें तीन कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए काठमांडू के वीर अस्पताल में भरती कराया गया है़ अपने दूसरे चरण के आंदोलन को और धारदार बनाने के लिए मधेसी नेता मंगलवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का कार्यालय व आवास घेरने की

मधेसियों ने ठप
घोषणा की है.
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बयान जारी कर कहा है कि मधेसी नेता काठमांडू के सड़क पर तमाशा कर रहे है़ं पहले मधेस इलाके के लोगों को परेशान किया, तो अब काठमांडू पहुंच कर यहां के लोगों को परेशान करने में लगे हैं. राजनीति का मतलब सेवा होता है, इन्हें तमाशा छोड़कर लोगों की सेवा करनी चाहिए और भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण के कार्य में सहयोग करना चाहिए. देश में कानून का राज है, शांतिपूर्ण आंदोलन से ऐतराज नहीं है़ लेकिन सरकारी कार्य प्रभावित होगा या आंदोलन हिंसक होगा, तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मधेसी नेता राजेंद्र महतो, उपेंद्र यादव, महंथ ठाकुर, लक्ष्मण लाल कर्ण सहित अन्य नेताओं का कहना है कि हम जनता को दुख देने के लिए आंदोलन नहीं कर रहे हैं. हमारा आंदोलन सरकार को परेशान करने के लिए है, ताकि सरकार मधेस की जायज मांग को पूरा करे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन