गोदाम में आग से 10 लाख की क्षति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : अगरवा मोहल्ला स्थित एसएस राय आवासीय होटल के पास स्टार फुल माला डेकोरेशन सेंटर के गोदाम में अचानक लगी आग से दस लाख की क्षति हुई है. आग बुधवार की देर रात करीब 11 बजे लगी और कुछ ही क्षणों में आग की लपटों से पूरा मोहल्ला भयभीत हो गया. घटना स्थल के […]
विज्ञापन
मोतिहारी : अगरवा मोहल्ला स्थित एसएस राय आवासीय होटल के पास स्टार फुल माला डेकोरेशन सेंटर के गोदाम में अचानक लगी आग से दस लाख की क्षति हुई है. आग बुधवार की देर रात करीब 11 बजे लगी और कुछ ही क्षणों में आग की लपटों से पूरा मोहल्ला भयभीत हो गया.
घटना स्थल के आस-पास के लोग घरों से सामान निकालने लगे. इस बीच सूचना पर अग्निशामक सेवा की गाड़ी पहुंची और मोहल्ले वालों के सहयोग से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक डेकोरेशन सेंटर का सारा सामान जल चुका था. आग पर काबू पाये जाने के बाद लोग अपने घरों को लौटे.
संचालक शहनवाज ने पुलिस को दिये आवेदन में करीब 10 लाख की क्षति का अनुमान बताया है. आग से फाइवर पीलर, सेट, स्टेज गेट, लोहा चैनल, झूमर क्रिस्टल, फर्नीचर आदि जल गये हैं. पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है .पीड़ित परिजनों का कहना है की कर्ज लेकर काम कर रहे थे. आग ने हम लोगों को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया. इधर, राय रोहित शर्मा नरेश राय, रत्नेश ठाकुर, रिपु रंजन सिंह आदि मोहल्लेवालों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










