फुटपाथी दुकानदारों ने किया हंगामा

Updated at : 05 May 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
फुटपाथी दुकानदारों ने किया हंगामा

मोतिहारी : नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने के विरोध में मोतीझील फुटपाथ दुकानदार संघ ने बुधवार को हंगामा किया. इस दौरान विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्य को अवरूद्ध कर दिया गया. मोतीझील फुटपाथ दुकानदार संघ ने जिलाधिकारी से आग्रह करते हुए कहा है कि जब तक नगर भवन के सामने वेडिंग जोन नहीं […]

विज्ञापन

मोतिहारी : नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने के विरोध में मोतीझील फुटपाथ दुकानदार संघ ने बुधवार को हंगामा किया. इस दौरान विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्य को अवरूद्ध कर दिया गया. मोतीझील फुटपाथ दुकानदार संघ ने जिलाधिकारी से आग्रह करते हुए कहा है कि जब तक नगर भवन के सामने वेडिंग जोन नहीं बन जाता है तब तक मोतीझील चौड़ीकरण का कार्य स्थगित किया जाये.

संघ द्वारा दिये गये आवेदन पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार ने 2014 में फुटपाथी दुकानदारों के लिए कानून लाया. इसके तहत बिहार सरकार फुटपाथी दुकानदारों का सर्वे करा रही है. उस आदेश में स्पष्ट लिखा हुआ है कि जब तक सर्वे पूरा नहीं हो जाता है तब तक फुटपाथी दुकानदारों को हटाया नहीं जायेगा.
फिर भी नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. इसके एवज में बिहार राज्य फुटपाथी दुकानदार संघ को उच्च न्यायालय का सहारा लेना पड़ा. इसके बाद उच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि जब तक वेडिंग जोन का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक कोई भी नगर निकाय एवं जिला प्रशासन किसी भी फुटपाथ दुकानदारों को हटा नहीं सकता है.
फिर भी राजन कुमार श्रीवास्तव के उपस्थिति में रात्री में चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया जिसे रोक दिया गया है. नगर परिषद के प्रधान सहायक से भी पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी तक कोई ढोस निर्णय नहीं लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन