सड़क दुर्घटना में दो घायल एक की स्थिति चिंताजनक

Updated at : 05 May 2016 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो घायल एक की स्थिति चिंताजनक

मोतिहारी : अरेराज-खजुरिया पथ में बाइक एवं ट्रक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में एक कि स्थिति चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, लालमी व्यवसायी बिट्टू कुमार उपाध्याय एवं शंभू तिवारी दोनों खजुरिया चौक से […]

विज्ञापन

मोतिहारी : अरेराज-खजुरिया पथ में बाइक एवं ट्रक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में एक कि स्थिति चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, लालमी व्यवसायी बिट्टू कुमार उपाध्याय एवं शंभू तिवारी दोनों खजुरिया चौक से व्यवसाय संबंधित कार्यों का निबटारा कर वापस लौट रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने ठोकर मार दिया.

इस दौरान बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया जहां शंभू तिवारी की स्थिति काफी गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. डॉ अशोक कुमार देवकुलियार ने बताया कि घायलों में बिट्टू उपाध्याय का पैर टूटने के कारण उन्हें स्थानीय एक नर्सिंग होम में भरती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन