शातिर विकास सिंह के पिता पर फायरिंग

मोतिहारी : श्रीकृष्ण नगर डबल मर्डर मामले के आरोपित विकास सिंह के न्यू अगरवा स्थित आवास पर मंगलवार सुबह अपराधियों ने धावा बोल दिया. तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने विकास के पिता मनोज सिंह को टारगेट कर अंधाधुंध फायरिंग की. हालांकि, निशाना सटीक नहीं बैठा. इस दौरान मनोज सिंह बाल-बाल बच गये. उन्होंने […]
मोतिहारी : श्रीकृष्ण नगर डबल मर्डर मामले के आरोपित विकास सिंह के न्यू अगरवा स्थित आवास पर मंगलवार सुबह अपराधियों ने धावा बोल दिया. तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने विकास के पिता मनोज सिंह को टारगेट कर अंधाधुंध फायरिंग की. हालांकि, निशाना सटीक नहीं बैठा. इस दौरान मनोज सिंह बाल-बाल बच गये.
उन्होंने घर में भाग कर जान बचायी. घटना सुबह करीब 7:50 बजे की है. अपराधियों ने भागते समय एक धमकी भरा परचा फेंका है. सूचना पर नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ पहुंच छानबीन की. मौके से नाइन एमएम पिस्टल के चार व राइफल का खोखा मिला है. सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत ने भी परिजनों से पूछताछ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




