एसएफसी डीएम के ठिकानों पर छापा, करोड़ों की संपत्ति मिली
Updated at : 03 May 2016 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : एसएफसी के जिला प्रबंधक (डीएम) राम वकील पांडेय के पांच ठिकानों पर रविवार को निगरानी की टीम ने एक साथ छापेमारी की. मोतिहारी के बेलबवना स्थित किराये के मकान, कचहरी चौक स्थित एसएफसी कार्यालय के अलावा पटना व पैतृक आवास सासाराम के नदौन से करीब एक करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति बरामद […]
विज्ञापन
मोतिहारी : एसएफसी के जिला प्रबंधक (डीएम) राम वकील पांडेय के पांच ठिकानों पर रविवार को निगरानी की टीम ने एक साथ छापेमारी की. मोतिहारी के बेलबवना स्थित किराये के मकान, कचहरी चौक स्थित एसएफसी कार्यालय के अलावा पटना व पैतृक आवास सासाराम के नदौन से करीब एक करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति बरामद हुई है. घर से ब्रांडेड शराब की चार बोतल भी बरामद किया गया है.
बताया जाता है कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना में राम वकील पांडेय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की गयी थी. जांच में एक करोड़ 10 लाख की संपत्ति का आकलनÂ बाकी पेज 15 पर
देखें पेज सात भी
एसएफसी प्रबंधक के
कर उनके विरुद्ध निगरानी में
प्राथमिकी दर्ज
की गयी. जांच के लिए निगरानी की चार टीमों ने शनिवार को राम वकील पांडेय के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान मोतिहारी शहर के बेलबवना मोहल्ला स्थित उनके किराये के मकान से एक लाख पांच हजार नकद, पासबुक, शराब की चार बोतलें सहित एक गाड़ी का कागजात बरामद हुआ. छापेमारी के समय श्री पांडेय पटना में थे.
उनके पटना स्थित मोनिका अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 201 व 202 से नगद सहित करीब 27 लाख के आभूषण, नौ बैंक के पासबुक व कागजात, पत्नी व बेटे व अन्य नजदीकी संबंधियों के नाम से विभिन्न बैंकों में लाखों रुपये निवेश के कागजात भी मिले हैं.
वहीं पटना गांधी मैदान थाना अंतर्गत आरके भट्टाचार्य रोड में एक कमरा, विक्रमगंज में साढ़े छत्तीस डिसमिल सहित अन्य जमीन के कागजात हाथ लगे हैं.
निगरानी के एक अधिकारी ने बताया कि श्री पांडेय ने सरकार को समर्पित वार्षिक संपत्ति विवरणी में कई निवेश का उल्लेख नहीं किया है. उनके पास से निवेश संबंधी जो कागजात मिले हैं, उनकी जांच की जा रही है. अनुमान से अधिक संपत्ति का खुलासा होने की संभावना है. मोतिहारी पहुंची निगरानी की टीम में डीएसपी मुन्ना कुमार, इंस्पेक्टर अबरार अहमद, बीके वर्मा, अरविंद कुमार व दारोगा प्रीति कुमार शामिल थे.
आय से अधिक संपत्ति का मामला
निगरानी ने एक साथ पांच ठिकानों पर की छापेमारी
मोतिहारी, सासाराम व पटना में दो जगह छापा
मोतिहारी आवास से नकद व शराब बोतल जब्त
पटना के दो ठिकानों से करोड़ों की संपत्ति मिली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




