छापेमारी में अवैध देसी शराब फैक्टरी का उद्भेदन

मधुबन : स्थानीय पुलिस गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के रोहुआमान गांव में छापेमारी करके एक अवैध देशी शराब फैक्टरी का खुलासा किया है. जहां से भारी मात्रा में देशी शराब,बनाने के उपकरण,कच्चा सामग्री भी बरामद किया है.जबकि मौके का उठाकर पुलिस दो कारोबारी पिता पुत्र भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि […]
मधुबन : स्थानीय पुलिस गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के रोहुआमान गांव में छापेमारी करके एक अवैध देशी शराब फैक्टरी का खुलासा किया है. जहां से भारी मात्रा में देशी शराब,बनाने के उपकरण,कच्चा सामग्री भी बरामद किया है.जबकि मौके का उठाकर पुलिस दो कारोबारी पिता पुत्र भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि गांव प्रेमचंद्र पंडित व क्रिमचंद्र पंडित के यहां देशी शराब बनाने की सूचना पर कार्रवाई के दौरान 200 लीटर निर्मित देशी शराब पाउच, पांच लीटर स्पिरिट,तीन किलो रेपर, गैस सिलेंडर बरामद किया.
वहां पुलिस के आने की भनक मिलते ही कारोबारी भागने में सफल रहा.मामले को लेकर थाने में कारोबारियों के विरुद्ध कांड संख्या 107/16 दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. बताते चले कि पूर्ण शराब बंदी के बाद क्षेत्र में शराब का कारोबार मंदा तो पड़ गया है. बाबजूद चोरी छिपे कारोबार फल फूल रहा है. पुलिस के तमाम चौकसी के बाद कतिपय माफिया की टीम कारोबार को नये ढ़ंग से कर रहे है.जिससे पुलिस की परेशानी बढ गयी है.पुलिस द्वारा अबतक की गयी कारवाई में चार जगहों से हुई शराब की बरामदगी व मीनी फैक्टरी के खुलासे से इसकी पुष्टि भी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




