राजतंत्र की वापसी की मांग को ले निकली सूमो रैली

Updated at : 03 May 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
राजतंत्र की वापसी की मांग को ले निकली सूमो रैली

रक्सौल : राजा सहित की राज संस्था की मांग को लेकर रविवार को वीरगंज में राजावदी संगठन नेपाल राष्ट्रवाद संघ पर्सा के द्वारा टाटा सूमो रैली निकाली गयी. वीरगंज के घंटाघर चौक से निकली रैली नगर परिभ्रमण के बाद काठमांडू प्रस्थान कर गयी. इसकी जानकारी देते हुए नेपाल राष्ट्रवाद संघ के अध्यक्ष जनक साह ने […]

विज्ञापन

रक्सौल : राजा सहित की राज संस्था की मांग को लेकर रविवार को वीरगंज में राजावदी संगठन नेपाल राष्ट्रवाद संघ पर्सा के द्वारा टाटा सूमो रैली निकाली गयी. वीरगंज के घंटाघर चौक से निकली रैली नगर परिभ्रमण के बाद काठमांडू प्रस्थान कर गयी. इसकी जानकारी देते हुए नेपाल राष्ट्रवाद संघ के अध्यक्ष जनक साह ने बताया कि रैली काठमांडू पहुंच कर पूर्व राजा ज्ञानेंद्र साह से मिलकर विनती पत्र देगी. इसमें राजतंत्र की वापसी की मांग शामिल होगी.

उन्होंने कहा कि अभी देश में अशांति का माहौल चल रहा है और देश में शांति व सुव्यवस्था को कायम करने के लिए राजा से बेहतर कोई विकल्प नहीं है. ऐसे में नेपाली जनता की हित का ख्याल रखते हुए राजा ज्ञानेंद्र से पुन: देश की सत्ता अपने हाथ में लेने की अपील हमलोग करेंगे. उन्होंने कहा कि हमलोग राजतंत्र की वापसी के लिए अनशन करने से लेकर प्राण त्याग करने को भी तैयार हैं, लेकिन राजा को सत्ता में लाकर ही छोड़ेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन