घर का ताला तोड़ डेढ़ लाख की चोरी

Updated at : 30 Apr 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
घर का ताला तोड़ डेढ़ लाख की चोरी

मोतिहारी : शहर के जमला रोड जगदंबा नगर में चोरों ने गुरुवार की रात शशिभूषण कुमार गुप्ता के घर का ताला नकद व आभूषण सहित करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी कर ली. गृहस्वामी के रिश्तेदारी में शादी समारोह था. परिवार के साथ शादी समारोह में गये थे. रात करीब दो बजे वापस लौटे तो […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के जमला रोड जगदंबा नगर में चोरों ने गुरुवार की रात शशिभूषण कुमार गुप्ता के घर का ताला नकद व आभूषण सहित करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी कर ली. गृहस्वामी के रिश्तेदारी में शादी समारोह था. परिवार के साथ शादी समारोह में गये थे. रात करीब दो बजे वापस लौटे तो देखा कि मेन गेट से लेकर सभी कमरे का ताला टूटा था. आलमीरा का सारा सामान कमरे में बिखरा था.

उन्होंने घटना की सूचना नगर पुलिस को दी. दारोगा सज्जाद गद्दी ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. घटना को लेकर गृहस्वामी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि चोरों ने ताला तोड़ 50 हजार नकद तथा करीब एक लाख का आभूषण गायब कर दिया है. नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. यहां बताते चले कि शहर में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गयी है.

एक सप्ताह के अंदर चोरों ने चोरी की चार बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को सकते में डाल दिया है. शहर के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला में मंगलवार की रात चोरों ने शिवशंकर दूबे के घर का ताला तोड़ करीब तीन लाख की संपत्ति गायब की थी. वहीं श्रीकृष्ण नगर में ही हरेंद्र सिंह के घर का ताला तोड़ करीब एक लाख के समान पर चोरों ने हाथ साफ किया था. वहीं गायत्री नगर मोहल्ला में नशीला स्प्रे छिड़क चोरों ने राजेश कुमार के घर से करीब 50 हजार की संपत्ति गायब कर दी थी. पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन