भीषण गरमी से जनजीवन प्रभावित

Updated at : 28 Apr 2016 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
भीषण गरमी से जनजीवन प्रभावित

दिन का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस विद्युत व्यवस्था भी चरमरायी मधुबन : भीषण गरमी के लोगों का जीना मुहाल हो गया है. दिन का तापमान अधिक 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है. वहीं, गरम हवा के झोके आमलोगों के लिए परेशानी का सबब बन गये हैं. इधर, एक माह […]

विज्ञापन

दिन का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस

विद्युत व्यवस्था भी चरमरायी
मधुबन : भीषण गरमी के लोगों का जीना मुहाल हो गया है. दिन का तापमान अधिक 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है. वहीं, गरम हवा के झोके आमलोगों के लिए परेशानी का सबब बन गये हैं. इधर, एक माह से ज्यादा समय से अनियमित विद्युत आपूर्ति से विभाग बेपरवाह है. गरमी जानलेवा साबित हो रहा है. क्षेत्र के मधुबन, फेनहारा, तेतरिया, राजेपुर, बारागोविंद व पकड़ी दयाल के एक बड़े हिस्से में आपूर्ति व्यवस्था एक दम चरमरा गरमी गयी है.
इससे उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है. वहीं, भेलवा ग्राम में लगा पुराना ट्रांसफाॅर्मर का जर्जर हालत में है. जिसका इन्सुलेक्टर, कैची आदि जल चुका है.जिस पर भी विभाग का ध्यान नहीं है. कनीय अभियंता सुजीत कुमार ने कहा कि आपूर्ति का आवंटन ग्रिड से होता है. जितनी बिजली मिलती है. उतना आपूर्ति किया जाता है. वहीं, भेलवा के पुराने ट्रांसफाॅर्मर को ठीक करवाने की बात जेइ ने कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन